लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्याकांड: आरोप तय करने पर बहस तीन सितंबर तक टली

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:10 IST

Open in App

पुणे की निचली अदालत ने तर्कवादी डॉ नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में आरोप तय करने के लिए दलीलों पर सुनवाई शुक्रवार को तीन सितंबर तक स्थगित कर दी। बचाव पक्ष के एक वकील ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। आरोप तय करने पर बहस शुक्रवार को शुरू होने की संभावना थी। इसके बाद मुकदमा शुरू होता। बचाव पक्ष के वकील प्रकाश सालसिंगिकर ने कहा कि आरोपी वीरेंद्र सिंह तावड़े की जमानत याचिका अदालत में लंबित है। उन्होंने कहा, "हमने स्पष्टीकरण मांगते हुए एक आवेदन दिया है कि क्या सीबीआई फोरेंसिक विज्ञान विभाग, गुजरात के निदेशक द्वारा दी गई फोरेंसिक रिपोर्ट पर भरोसा करना चाहती है। सीबीआई ने 2017 में एक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें निर्देश दिए जाने तक इसे प्रस्तुत नहीं करने को कहा था।’’ उन्होंने कहा कि जमानत याचिका पर दलीलों पर बहस के साथ-साथ आरोप तय करने के लिए होने वाली दलीलों के लिए यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण है। विशेष अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों से कहा कि वह इस मुद्दे पर अभियोजन पक्ष का जवाब नहीं मांगेंगे, लेकिन आरोप तय करने पर सुनवाई तीन सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज