मुंबई:टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और देश के जानेमाने उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन हो गया। अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर के चरोटी में यह सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार में बैठे चार लोगों में से 2 लोगों की तुरंत मौत हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उनकी कार सड़क में लगे डिवाइडर से जाकर टकरा गई, जिससे उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ था। पालघर एसपी के मुताबिक कार ने डिवाइडर को टक्कर मार दी। यह हादसा रविवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ था।
पालघर पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर मौजूद 4 लोग, जिससे टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष, साइरस मिस्त्री और एक जहांगीर दिनशा पंडोल की मौत हो गई। एक डेरियस पंडोले और अनायता पंडोले घायल हैं।