लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री के निधन से वाणिज्य और उद्योग जगत को नुकसान, पीएम मोदी ने कहा-असामयिक निधन से स्तब्ध हूं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2022 18:40 IST

Cyrus Mistry Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देसाइरस मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।साइरस मिस्त्री के निधन से वाणिज्य और उद्योग जगत को बड़ा नुकसान है।

नई दिल्लीः टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज दोपहर करीब 3 बजे पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वाहन में कुल 4 लोग सवार थे, पुलिस ने कहा कि साइरस मिस्त्री सहित 2 की मृत्यु हुई है। वह 54 वर्ष के थे। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।

उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं, वह होनहार व्यापारिक नेता थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। साइरस मिस्त्री के निधन से वाणिज्य और उद्योग जगत को बड़ा नुकसान है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा "हैरान और गहरा दुख दिया, डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।"

राहुल गांधी ने साइरस मिस्त्री की मृत्यु पर दुख जताया, देश के विकास में उनके योगदान को याद किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्य हो जाने पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह देश के उद्योग जगत के बहुत ही शानदार व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारत की विकास गाधा में महत्वूपर्ण योगदान दिया।

उनके परिवार, मित्रों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई अन्य नेताओं ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 वर्ष के थे।

टॅग्स :सायरस मिस्त्रीटाटानरेंद्र मोदीमुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह