लाइव न्यूज़ :

बिहार: छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की हुई मौत, दो की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 20:32 IST

रविवार को छठ का प्रसाद बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी ईलाजरत पति, पत्नी, दो बच्चे और एक मैकेनिक में से अब तक तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी तीन लोगों की मौत हो गईचूल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया

पटना:बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआडीह मुंशी टोला में रविवार को छठ का प्रसाद बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी ईलाजरत पति, पत्नी, दो बच्चे और एक मैकेनिक में से अब तक तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में आलोक कुमार उर्फ नंदलाल, छोटू (40 साल), पत्नी अनुराधा कुमारी और बेटा मिथुन कुमार (6 साल) शामिल है। जबकि एक बच्ची ब्यूटी ( 05 साल) कुमारी और मेकेनिक पिंटू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि आलोक के घर पर छठ महापर्व हो रहा था। घर में दो साल से एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। प्रसाद बनाने के लिए जैसे ही उस सिलेंडर को चुल्हे में लगाया गया और चुल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 

इस दौरान घर के 5 सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गये। सिलेंडर फटने की आवाज को सुनते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

इस हादसे में घर के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। घर के मालिक आलोक, उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा मिथुन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 साल की बेटी ब्यूटी और बेटा पिंटु की हालक नाजुक बतायी जा रही है। दोनों का इलाज अभी पटना में चल रहा है। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

टॅग्स :छठ पूजाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो