लाइव न्यूज़ :

गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2025 07:10 IST

गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

पणजीः गोवा से बुरी खबर है। पुलिस ने बताया कि उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मृतकों में ज़्यादातर क्लब के रसोई कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में "तीन से चार पर्यटक" भी शामिल थे। मौके पर पहुँचे सावंत ने पत्रकारों को बताया कि 23 लोगों में से तीन की जलने से और बाकी की दम घुटने से मौत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब में अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।"

टॅग्स :गोवाअग्निकांडप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?