लाइव न्यूज़ :

तूफान 'सागर' मचा सकता है तबाही, मौसम विभाग ने इन राज्‍यों में जारी किया अलर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2018 18:22 IST

 देश के 20 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई:  देश के 20 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है। एडवाइजरी जारी कर आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘ सागर ’ के संबंध में तमिलनाडु , केरल , कर्नाटक , गोवा , महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को आज परामर्श जारी किया।  चक्रवाती तूफान यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण - पूर्व में तथा सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी - उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। 

परामर्श में देते हुए कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़ा मजबूत होने और फिर पश्चिमी - दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य तथा दक्षिण - पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। 

अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इस दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में अगले 24 घंटों में समुद्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी।

टॅग्स :मौसमगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज