लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में चक्रवात ‘गज’ ने ली 11 लोगों की जान, CM पलानीस्वामी ने की मुआवजे का एलान

By भाषा | Updated: November 16, 2018 14:39 IST

सलेम में संवाददाताओं से बातचीत में पलानीस्वामी ने कहा कि युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जाएगा और काम अब भी चल रहा है।

Open in App

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु तट पार कर चुके भीषण चक्रवाती तूफान ‘गज’ ने 11 लोगों की जान ले ली। ‘गज’ ने शुक्रवार तड़के नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तट पार किया जिससे भारी बारिश हुई और खासतौर से नागपट्टिनम में संचार तथा बिजली ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा। 

सलेम में संवाददाताओं से बातचीत में पलानीस्वामी ने कहा कि युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जाएगा और काम अब भी चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को सूचना मिली है कि अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने आगे कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें राहत के तौर पर एक लाख रुपये जबकि मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगेउन्होंने कहा कि गज से मत्स्यपालन क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

‘गज’ के नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तट पार करने पर तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। निचले इलाकों से 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। चक्रवाती तूफान के कारण चली प्रचंड हवाओं से नागपट्टिनम और कराईकल जिलों में सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कुडलूर और पुदुकोट्टई जैसे अन्य जिलों में भी चक्रवात से काफी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान गजतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया