लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy Update: जल्द ही गुजरात के तट से टकराएगा चक्रवात, द्वारका में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, द्वारकाधीश मंदिर हुआ बंद

By आजाद खान | Updated: June 14, 2023 22:16 IST

गुजरात के द्वारका जिले के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने कहा है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की रफ्तार को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर को 15 जून के लिए बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान बिपरजॉय की रफ्तार तेज हो रही है। वह जल्द ही गुजरात के तट से टकराने वाली है। ऐसे में बारिश और आंधी को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर को बंद करा दिया गया है।

गांधीनगर: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे काफी खतरनाक होता जा रहा है और इसका असर गुजरात के द्वारका जिले में भी दिखने लगा है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी है और इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें बारिश और तेज हवाएं चलते हुए देखा गया है। 

तेज बारिश और हवाओं को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की रफ्तार को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, तीनों सेनाओं के जवान और राज्य सरकार भी अलर्ट है और इससे निपटने के लिए सभी तैयारियां भी हो गई है। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि गुजरात के द्वारका जिले में काफी तेज बारिश हो रही है और जोर-जोर से हवाएं भी चल रही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि जिले ओखामंडल के मीठापुर क्षेत्र में भी काफी तेज से बारिश हो रही है। 

एएनआई के मुताबिक, द्वारका जिले के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने बताया है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की रफ्तार को देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर को 15 जून के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने साफ कहा है कि मंदिर को केवल कल के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है और अगर 16 जून को हालात ठीक रहते है तो इसे आगे खोल दिया जाएगा। 

चक्रवाती तूफान के साथ गुजरात में आए भूकंप के झटके

बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुजरात में सही से लैंडफॉल करने से पहले यहां के कच्छ जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इस भूकंप में किसी जान व माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। कच्छ जिले में यह भूकंप शाम को 5:05 बजे आया था। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’गुजरातवायरल वीडियोभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल