लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy: "अगले 24 घंटे में और तेज होगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय", आईएमडी का पूर्वानुमान, वलसाड का तीथल बीच बंद

By आजाद खान | Updated: June 10, 2023 08:03 IST

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से जुड़े अपडेट पर बोलते हुए वलसाड के तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा है कि "हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा है और वे सभी वापस आ गए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को समुद्र के किनारे गांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए आश्रयों को भी बनाया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान किया है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के और तेज होने की संभावना है। इसके मद्देनजर वलसाड का तीथल बीच को 14 जून तक बंद कर दिया गया है।

गांधीनगर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले 24  घंटों में 'बहुत गंभीर' चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के और तेज होने की उम्मीद है और इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की भी उम्मीद है। बता दें कि एक तरफ जहां चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का इंतजार किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अरब सागर तट पर वलसाड के तीथल बीच में ऊंची लहरें देखी गई है। 

ऐसे में एहतियात के तौर पर तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यही नहीं इस तट से मछली पकड़ने गए मछुआरों को भी वापस बुला लिया गया है और उन्हें भी अभी समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है। 

ट्वीट में आईएमडी ने क्या कहा है

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पर बोलते हुए आईएमडी ने ट्वीट किया है और कहा है कि "9 जून को 2330 बजे आईएसटी पर 16.0N और लंबे 67.4E के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आने की उम्मीद है। इस चक्रवाती तूफान के अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और आगे बढ़ने की संभावना है।" 

मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर को लेकर शुक्रवार को येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

14 जून तक तीथल बीच को किया गया बंद

यही नहीं चक्रवाती तूफान की रफ्तार को देखते हुए इस पर बोलते हुए वलसाड के तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा है कि "हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा है और वे सभी वापस आ गए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को समुद्र के किनारे गांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए आश्रयों को भी बनाया गया है।" 

उन्होंने यह भी बताया कि हमने 14 जून तक तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। बता दें कि इससे पहले आईएमडी द्वारा 36 घंटों में चक्रवात बिपारजॉय के तेज होने का पूर्वानुमान किया गया था जिसके तहत मौसम विभाग ने मछुआरों को यह भी सलाह दी थी कि वे केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाएं। 

टॅग्स :गुजरातभारतभारतीय मौसम विज्ञान विभागचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज