लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy: अरब सागर में सबसे लंबे समय तक रहने वाला चक्रवाती तूफान बनेगा ‘बिपारजॉय’!, 15 जून को पहुंचने की आशंका, 1965 के बाद जून में गुजरात आने वाला तीसरा चक्रवात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 21:35 IST

Cyclone Biparjoy: आईएमडी ने कहा, ‘‘जून के महीने के लिए 1965 से 2022 के आंकड़ों के आधार पर, अरब सागर के ऊपर 13 चक्रवात विकसित हुए। इनमें से दो ने गुजरात तट को पार किया, एक ने महाराष्ट्र, एक पाकिस्तान तट, तीन चक्रवात ने ओमान-यमन तटों को पार किया और छह समुद्र के ऊपर कमजोर पड़ गये।’’

Open in App
ठळक मुद्दे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की आशंका है।चक्रवात ‘बिपारजॉय’ की अवधि अब तक लगभग सात दिन और 12 घंटे है।चक्रवात के जखाऊ बंदरगाह के पास टकराने का अनुमान है।

Cyclone Biparjoy: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार ‘बिपारजॉय’ अरब सागर में सबसे लंबे समय तक रहने वाला चक्रवाती तूफान बन सकता है। गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि 1965 के बाद जून में गुजरात में आने वाला यह तीसरा चक्रवात होगा। आईएमडी ने कहा, ‘‘जून के महीने के लिए 1965 से 2022 के आंकड़ों के आधार पर, अरब सागर के ऊपर 13 चक्रवात विकसित हुए। इनमें से दो ने गुजरात तट को पार किया, एक ने महाराष्ट्र, एक पाकिस्तान तट, तीन चक्रवात ने ओमान-यमन तटों को पार किया और छह समुद्र के ऊपर कमजोर पड़ गये।’’

उसने कहा कि 2023 से पहले, जून में केवल दो चक्रवात गुजरात तट को पार कर पाये थे और इनमें एक 1996 में एक गंभीर चक्रवात था और दूसरा 1998 में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान था। छह जून को सुबह 5.30 बजे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर विकसित हुए चक्रवात ‘बिपारजॉय’ की अवधि अब तक लगभग सात दिन और 12 घंटे है।

आईएमडी ने कहा कि अरब सागर के ऊपर 2019 के अत्यंत गंभीर चक्रवात ‘क्यार’ की अवधि नौ दिन और 15 घंटे थी। यह पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर विकसित हुआ और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर कमजोर हुआ। आईएमडी अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, "चक्रवात के जखाऊ बंदरगाह के पास टकराने का अनुमान है।

यह 15 जून को दोपहर के आसपास गुजरात के तट पर पहुंचेगा। इससे पहले 135-145 किमी प्रति घंटा से लेकर 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बहुत भारी बारिश होगी।" आईएमडी ने कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी सहित गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफानगुजरातपाकिस्तानभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज