लाइव न्यूज़ :

लाल किले में बर्ड फ्लू से कौओं की मौत, 26 जनवरी तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी लाल किले में मृत मिले कौओं में से एक के नमूने में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद इस ऐतिहासिक इमारत में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को लाल किले में करीब 15 कौवे मृत पाए जाने के बाद नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी नमूने की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की।’’

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।

विभाग ने एक आदेश में कहा, ‘‘बर्ड फ्लू को नियंत्रित करने की पशुपालन विभाग की योजना के अनुसार लाल किले को ‘अलर्ट जोन’ और संक्रमित क्षेत्र में रखा गया है।’’

शनिवार को ही दिल्ली चिड़ियाघर के एक मृत उल्लू के नमूनों की जांच में उसके भी बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और डिब्बाबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था।

बहरहाल, बृहस्पतिवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल