लाइव न्यूज़ :

WATCH: बरसाए गए फूल, जिंदाबाद के लगे नारे और रिहाई की भी की गई मांग, देखिए कुछ ऐसा हुआ बिहार में मनीष कश्यप का स्वागत

By रुस्तम राणा | Updated: August 7, 2023 16:48 IST

मनीष कश्यप को तमिलनाडु में कथित हिंसा और बिहार के श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबेतिया स्टेशन पर मनीष कश्यप के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाये गयेकश्यप जैसे ही ट्रेन से उतरे उनके सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क थाबिहार पहुंचने पर उन्होंने अपनी मां और छोटे भाई से मुलाकात की

YouTuber Manish Kashyap: तमिलनाडु की मदुरै जेल में बंद बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप को अदालती सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सप्तक्रांति ट्रेन से बिहार लाया गया। बेतिया स्टेशन पर उनके समर्थन में नारे लगाये गये और उनके समर्थकों ने फूल बरसाये। मनीष कश्यप को तमिलनाडु में कथित हिंसा और बिहार के श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

कश्यप जैसे ही ट्रेन से उतरे उनके सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क था। वह सफेद रंग की टी-शर्ट जिसमें 'इंडिया इंडिपेंडेंस डे' लिखा हुआ था। साथ ही टी-शर्ट में तिरंगा झंडा भी बना हुआ था। अन्य तस्वीरों में वह मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। बिहार पहुंचने पर उन्होंने अपनी मां और छोटे भाई से भी मुलाकात की। 

बता दें कि यूट्यूबर 4 महीने से ज्यादा समय से तमिलनाडु की जेल में बंद हैं। मनीष कश्यप ने 18 मार्च को बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया था। कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के साथ कथित हिंसा की भ्रामक खबर फैलाने का आरोप था। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु में भी दर्ज किया गया था, जिसके लिए तमिलनाडु पुलिस भी पटना पहुंची थी और उन्हें सुनवाई के लिए दक्षिणी राज्य ले गई थी। 

बेतिया जेल में रखने का आदेश

मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम ने मनीष कश्यप को बेतिया जेल में ही रखने का आदेश दिया है। फिलहाल उन्हें तमिलनाडु ले जाने से रोक दिया गया है। मनीष को आज एक अलग मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है।

 

टॅग्स :बिहारतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार