लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के मंत्रिमंडल में आधे से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, कई करोड़पति: रिपोर्ट

By भाषा | Published: February 17, 2020 10:55 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आप पार्टी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें मिली थी। वहीं बीजेपी को 8 सीटें और कांंग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल मंत्रिमंडल के पांच मंत्री (71 प्रतिशत मंत्रिमंडल) करोड़पति हैं। शिक्षा के मामले में केजरीवाल मंत्रिमंडल के सात में से छह मंत्री स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं।

 दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली नवगठित सरकार के लगभग तीन चौथाई मंत्री करोड़पति हैं और आधे से अधिक मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। चुनावी विश्लेषण से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट (एडीआर) द्वारा केजरीवाल सरकार में मुख्यमंत्री सहित सात मंत्रियों की आय, संपत्ति और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी सोमवार को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार 57 प्रतिशत (चार मंत्री) मंत्रियों ने अपने चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित होने की जानकारी दी है।

इनमें 45 फीसदी (तीन मंत्री) मंत्रियों के खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल मंत्रिमंडल के पांच मंत्री (71 प्रतिशत मंत्रिमंडल) करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री सहित सातों मंत्रियों की संपत्ति का औसत मूल्य 8.96 करोड़ रुपये आंका गया है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत सर्वाधिक संपत्ति (46.07 करोड़ रुपये) वाले मंत्री हैं। गहलोत पर 6.67 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

वहीं, गोपाल राय सबसे कम संपत्ति (90.01 लाख रुपये) वाले मंत्री हैं। शिक्षा के मामले में केजरीवाल मंत्रिमंडल के सात में से छह मंत्री स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं। वहीं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद को पत्रकारिता में डिप्लोमा धारक बताया है।

सरकार के चार मंत्री (57 प्रतिशत) 31 से 50 साल की उम्रसीमा में हैं जबकि तीन मंत्री (43 प्रतिशत) 51 से 60 साल की उम्र के हैं। 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: मुश्किल बरकरार, 22 जून तक जेल में रहेंगे बिभव कुमार

भारतDelhi Water Crisis: पानी के लिए दोस्त हुए दुश्मन, सड़क पर होगी जंग

भारत"आतिशी बताएं, अगर टैंकर माफियाओं को पानी मिल रहा है तो उन्हें क्यों नहीं मिल रहा है", मनोज तिवारी का दिल्ली सरकार पर सीधा हमला

भारतWater Crisis: 'अगर आप टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते, तो हम..', सुप्रीम कोर्ट की आप सरकार को चुनौती

भारत'AAP सरकार के संरक्षण में हो रही है पानी की चोरी', दिल्ली में बढ़ते जल संकट के बीच भाजपा का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Kanchenjunga Express: कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

भारतKanchanjunga Express Train Accident: भारत की 10 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं, इतने लोगों की हुई मौतें

भारतईवीएम पर जारी बहस में सैम पित्रोदा भी कूदे, कहा- हेरफेर किया जा सकता है, एलोन मस्क की टिप्पणी के बाद से जारी है चर्चा

भारतब्लॉग: मतदाता नहीं चाहते कि चुनाव में दलबदलू नेता जीतें !

भारतChhattisgarh School Closed: भीषण गर्मी ने किया बेदम, छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ाईं, जानें शेयडूल