लाइव न्यूज़ :

भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पौत्र सीआर केसवन ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2023 11:45 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में सीआर केसवन ने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस कदम के लिए उन्होंने कई वजहें भी गिनाईं हैं और बताया कि क्यों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस को एक और झटका लगा है। भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल रहे सी राजगोपालाचारी के पौत्र सीआर केसवन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। केसवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करते हुए लिखे अपने इस्तीफे का पत्र ट्वीट भी किया है।

केसवन ने अपने पत्र में लिखा, 'मुझे इसे कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे पिछले कुछ समय से उन मूल्यों के कोई निशान नजर नहीं आ रहे हैं जिसने मुझे दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।' केसवन ने आगे लिखा कि यही कारण है कि उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर मिले एक संगठनात्मक जिम्मेदारी को अस्वीकार कर दिया और भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से भी परहेज किया।

केसवन ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, यह मेरे लिए एक नया रास्ता तय करने का समय है, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के तौर पर भी अपना इस्तीफा उपयुक्त प्राधिकारी को सौंप दिया है। 

केसवन ने लिखा कि 'मेरे इस्तीफे के बाद दूसरी पार्टी से जुड़ने की अटकलें लगाई जाएंगी लेकिन मैं यह अभी ईमानदारी से साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने किसी से बात नहीं की है और नहीं जानता कि आगे क्या करने जा रहा हूं।'

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज