लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना बंद के समर्थन में CPM के नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन, TRS सरकार के खिलाफ लगाए नारे

By शिरीष कुलकर्णी | Updated: October 19, 2019 15:02 IST

पूरे तेलंगाना में करीब 50,000 कर्मचारी काम का और बसों का बहिष्कार कर रहे हैं। शनिवार सुबह शहर के महात्मा गांधी बस स्टेशन के सामने सीपीएम के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में करीब 50,000 कर्मचारी काम का और बसों का बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारी यूनियन की मांग है कि टीएसआरटीसी का सरकार में पूर्ण विलय कर दिया जाए।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा आहूत तेलंगाना बंद के समर्थन के शनिवार सुबह शहर के महात्मा गांधी बस स्टेशन के सामने सीपीएम के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टीआरएस सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के शामिल सीपीएम के प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक नंद्याला नरसिम्हा रेड्डी के साथ ही अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

इसी तरह शहर के जिडिमेटला बस डिपो के सामने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मल्ला रेड्डी के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बता दें कि पूरे तेलंगाना में करीब 50,000 कर्मचारी काम का और बसों का बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की है और अस्थायी तौर पर कई चालकों और सहचालकों को काम पर रखा है।

कर्मचारी यूनियन की मांग है कि टीएसआरटीसी का सरकार में पूर्ण विलय कर दिया जाए। उनकी अन्य मांगों में निगम के खाली पदों को भरना, चालक और सह चालकों को रोजगार की सुरक्षा देना, वेतनमान की 2017 की सिफारिशों को लागू करना और डीजल पर लगने वाले कर को समाप्त करना शामिल है। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट