लाइव न्यूज़ :

विजयन के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी की माकपा ने निंदा की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:32 IST

Open in App

माकपा ने केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के. सुरेश द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन तथा उनके परिवार के बारे में की गई कथित विवादित टिप्पणी पर रविवार को कड़ा विरोध जताया और पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व उनके बयान का समर्थन करता है। सुरेश ने शनिवार को कहा था कि यदि विजयन पुनर्जागरण करने वाले नेता हैं तो उन्हें अपनी बेटी का विवाह किसी दलित व्यक्ति के साथ करना चाहिए था। माकपा की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि कांग्रेस के नेता वाम नेताओं के खिलाफ ‘‘व्यक्तिगत हमले नहीं करें’’ और कहा कि ऐसे बयान पार्टी के भीतर मसलों को छिपाने के लिए दिए जाते हैं। इसमें कहा गया, ‘‘कांग्रेस के नेता निराधार बयान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत माकपा नेताओं का लगातार अपमान कर रहे हैं। बयान में शालीनता की सभी सीमाओं को पार कर दिया गया और यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी कितना गिर गई है। सोनिया गांधी और राज्य के नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणियों का क्या वे समर्थन करते हैं।’’ कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्य सुरेश की टिप्पणियों से दूरी बना ली है। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि ये हमारी पार्टी का रूख नहीं है। कथित अनुसूचित जाति/जनजाति कोष घोटाले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे सुरेश ने कहा था कि विजयन जिस पुनर्जागरण का दावा करते हैं वह ‘स्वांग’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज