लाइव न्यूज़ :

CPI नेता डी राजा ने कहा- पूरे भारत में उनकी पार्टी चलाएगी 'संविधान बचाओ' और 'लोकतंत्र बचाओ' कैंपेन

By एएनआई | Updated: January 13, 2020 17:30 IST

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पूरे भारत में 'संविधान बचाओं' और ' लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देडी राजा ने कहा कि इस अभियान के तहत वे सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध को और तेज करेगी। यह अभियान पूरे भारत में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी तक चालू रहेगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पूरे भारत में 'संविधान बचाओं' और ' लोकतंत्र बचाओ'  अभियान शुरू करेगी। पार्टी सचिव ने रविवार ( 12जनवरी) को कहा कि राष्ट्रीय इस समय बहुत से मुद्दों का सामना कर रहा है और हमारी पार्टी इसके विरोध में प्रर्दशन करेगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव ने कहा, 'हमारी  पार्टी ने एक सप्ताह तक अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। यह अभियान 26 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें लोगों को इकट्ठा किया जाएगा और संविधान की दोबारा शपथ लेंगे और संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ेंगे।' 

उन्होंने आगे कहा कि सीपीआई नागरिकता संशोधन कानून( सीएए) और राष्ट्रीय रजिस्टर नागरिक  (एनआरसी) का विरोध और तेज करेगी। हमारी पार्टी ने एक हफ्ते लंबे 'संविधान बचाओ' और ' भारत और लोकतंत्र बचाओ' कैंपेन करने का फैसला किया है। 

भारत में सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रर्दशन के बीच उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को समझने के लिए इस अभियान के बहुत मायने हैं। भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शन और बहुत से मुद्दों राष्ट्रीय के सामने आ रहे हैं। 

उन्होंने आगे बताया  26 जनवरी से शुरू होने वाला यह अभियान पूरे भारत में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी तक चालू रहेगा। हम लोगों से दोबारा आवह्वान करते हैं कि संविधान को क्षति पहुंचाने वाली कोशिशों का विरोध करने और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर के लिए आए। 

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ने सीएए और एनआरसी समेत कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोमवार (13जनवरी) को कई विपक्षी पार्टी को आमंत्रित किया। यह बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई के नेता डी राजा समेत कई विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)डी राजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारतअसम में NRC के लिए आवेदन न करने वाले को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, हिमंत सरकार का सख्त ऐलान

भारतहिमंत बिस्वा सरमा ने असम में आधार कार्ड बनवाने के लिए ‘NRC आवेदन’ को किया अनिवार्य

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र