लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग, देश में पहली बार हुआ गौशाला में गायों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन

By भाषा | Updated: October 14, 2018 13:45 IST

जोधपुर के पास मंडोर में स्थित पन्नालाल गौशाला देश की पहली गौशाला है, जहां यह सुविधा हाल ही में शुरू की गई है। गौशाला में पिछले महीने पांच गायों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।

Open in App

मंडोर की एक गौशाला में विशेष ऑपरेशन थिएटर बनाकर पांच गायों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। इनमें से तीन गाय ठीक से देख पा रही हैं और आने वाले दिनों में करीब सौ गायों का ऑपरेशन किया जाएगा। देश में पहली बार किसी गौशाला में गायों के ऑपेरशन की ऐसी व्यवस्था की गई है।

जोधपुर के पास मंडोर में स्थित पन्नालाल गौशाला देश की पहली गौशाला है, जहां यह सुविधा हाल ही में शुरू की गई है। गौशाला में पिछले महीने पांच गायों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।

गौशाला प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सालगराम टाक ने बताया कि गायों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए विशेष ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। इसमें पिछले माह आयोजित पहले शिविर में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (बीकानेर) में नेत्र रोग विभाग के प्रमुख सुरेश कुमार झीरवाल की टीम ने ऑपरेशन किए। टांक ने बताया कि पहली बार पांच गायों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया जिनमें से तीन बिलकुल सही ढंग से देख पा रही हैं।

डॉ. झीरवाल ने बताया कि उनकी टीम इससे पहले श्वान, बिल्लियों, खरगोश, बतख तथा कुछ पक्षियों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर चुकी है लेकिन गायों में पहली बार इस तरह का आपेरशन किसी गौशाला में किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस गौशाला में मोतियाबिंद से पीड़ित लगभग 100 और गायों के ऑपरेशन आने वाले दिनों में किए जाएंगे। टाक ने बताया कि गौशाला में दूसरा ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर के पास 50 बीघे में फैली 145 वर्ष पुरानी इस गौशाला में लगभग चार हजार अपंग या बीमार गायों की देखरेख की जा रही है। यहां करीब 700 दृष्टिहीन गाय हैं। इसके अलावा छह हजार कबूतर भी यहां है। गौशाला में 80 कर्मचारी हैं जो गायों की देखभाल करते हैं।

टॅग्स :गायराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई