लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: अभिनेता प्रकाश राज के दौरे के बाद छात्रों के समूह द्वारा कॉलेज में छिड़का गया गोमूत्र, घटना का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: August 10, 2023 12:00 IST

जारी वीडियोज में यह देखा गया है कि कुछ लड़के नारेबाजी करते हुए सड़क पर चल रहे है। वहीं एक दूसरे वीडियो में कुछ छात्रों द्वारा कॉलेज में गोमूत्र छिड़कते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के शिवमोग्गा के एक कॉलेज में एक कार्यक्रम के बाद गोमूत्र छिड़का गया है।यह घटना अभिनेता प्रकाश राज के कॉलेज के दौरे के बाद घटी है। छात्रों की एक समूह और कुछ बाहरी लोग भी इस कार्यक्रम का विरोध किया था।

बेंगलुरु:  कर्नाटक के शिवमोग्गा में छात्रों के एक समूह द्वारा कॉलेज के परिसर को कथित तौर पर "शुद्ध" करने के लिए वहां पर गोमूत्र को छिड़का गया है। यह घटना शिवमोग्गा के एमवी कॉलेज  में घटी है। 

इस घटना से पहला यानी मंगलवार 8 अगस्त को कॉलेज में अभिनेता प्रकाश राज आए थे और उनके जाने के बाद कॉलेज के परिसर को कथित तौर पर इस तरीके से "शुद्ध" किया गया है। बता दें कि कॉलेज के कुछ छात्र और बाहर के लोग अभिनेता प्रकाश राज के कॉलेज में आने का विरोध कर रहे थे। ऐसे में इस विरोध के बाद यह घटना घटी है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार को कॉलेज में अभिनेता प्रकाश राज आए थे। वे यहां 'थिएटर, सिनेमा और समाज पर संवाद' पर एक चर्चा के लिए आए थे। इस चर्चा को एक प्रोग्राम हॉल में आयोजित की गई थी जो कॉलेज के अंदर था और इस तरह से कॉलेज के अंदर इसके आयोजन पर सवाल उठाए गए थे। 

बता दें कि कई छात्रों के साथ-साथ बाहरी लोगों ने भी इस कार्यक्रम का विरोध किया था। भले ही यह कार्यक्रम परिसर के भीतर आयोजित किया गया था, लेकिन कॉलेज के छात्रों को वहां जाने की अनुमति नहीं थी।

मामले में शिवमोग्गा पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए कॉलेज के बाहर बैरिकेड्स भी लगाए गए थे, जिसके कारण उनके और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं इस मामले में बोलते हुए शिवमोग्गा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में कॉलेज के छात्रों और बाहरी लोग भी शामिल थे। उनके अनुसार, इस विरोध में बाहरी लोग क्यों शामिल हुए थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

बता दें कि प्रकाश राज एक ऐसे अभिनेता है जो हिंदी, तमिल और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम कर चुके है और वे एक लोकप्रिय एक्टर भी है। उन्हें केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुखर आलोचक के रूप में भी जाना जाता है। 

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियोप्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत