लाइव न्यूज़ :

जेएनयू कैंपस में नाइट कर्फ्यू लागू, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए रहेगी छूट

By रुस्तम राणा | Updated: December 28, 2021 21:40 IST

नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागूमेडिकल इमरजेंसी, अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए रहेगी छूट

नई दिल्ली: देश की राजधानी में बढ़ते कोविड-19 और ओमीक्रोन के मामले को देखते हुए जेएनयू प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू 27 दिसंबर से लागू हो गया है। नाइट कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

नाइट कर्फ्यू के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं की मिलेगी छूट

नाइट कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। विश्वविद्यालय में जारी यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 496 केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना पोजिटिविटी रेट 0.89 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 165 मामले अब तक यहां सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

वहीं मंगलवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि सीएम ने यह भी कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर मामलों में इसके हल्के लक्षण हैं।

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने किया 'येलो अलर्ट' घोषित

संबोधन के दौरान, उन्होंने 'येलो अलर्ट' घोषित किया, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे, गैर-जरूरी सामानों की दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी, और मेट्रो ट्रेन और बसें 50 फीसदी कैपसिटी के साथ चलेंगी।  

टॅग्स :Jawaharlal Nehru Universityओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?