लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र असेंबली में कोरोना का कहर, दो मंत्रियों समेत दर्जनों हुए पॉजिटिव

By रुस्तम राणा | Updated: December 28, 2021 15:48 IST

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दो मंत्रियों, हाउस स्टाफ, पुलिस कर्मियों और विधानसभा की कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 55 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशीत सत्र में शामिल दो मंत्रियों समेत 55 लोग हुए कोरोना पॉजिटिवबीते 24 घंटों में राज्य में आए कोरोना के 1,426 नए मामले

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से हो रहे प्रसार के बीच देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दो मंत्रियों, हाउस स्टाफ, पुलिस कर्मियों और विधानसभा की कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 55 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार में मंत्री वर्षा गायकवाड़, के सी पड़वी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक समीर मेघे उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए बताया, “आज (मंगलवार) मुझे पता चला है कि कल (सोमवार) शाम लक्षण दिखाई देने के बाद मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मेरे लक्षण अपेक्षाकृत थोड़े हल्के हैं। मैं ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरा आग्रह है कि जो लोग मुझसे पिछले कुछ दिनों में मिले हैं, एहतियातन अपना टेस्ट करा लें।'

दरअसल, सप्ताहांत में सत्र में भाग लेने या कवर करने वालों के लिए एक कोविड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 2,300 से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया। कोविड -19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए विधानसभा के शीत सत्र को घटाकर पांच दिनों का कर दिया गया, जिसे मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। 

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार को 10,000 का आंकड़ा पार कर गई। सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण की वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 1,426 नए मामले आए और 21 मरीजों की मौत हो गई। 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,454 हो गई और 1426 नये मामले सामने आने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,59,314 हो चुकी है। वहीं अब तक ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं।

टॅग्स :Maharashtra Assemblyमहाराष्ट्र में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)Omicron
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?