लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य, नए केस बाद हरियाणा सरकार अलर्ट, जानें गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 21:45 IST

हरियाणा में सोमवार को 234 नए मामले सामने आये, इनमें से 198 गुरुग्राम से जबकि 21 फरीदाबाद से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में मामले क्यों बढ़ रहे हैं, रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।राष्ट्रीय राजधानी से सटे जिलों में एहतियात के तौर पर हमने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।मंत्री ने कहा कि तत्काल प्रभाव से मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने सोमवार को प्रदेश के उन चार जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी। हरियाणा में सोमवार को 234 नए मामले सामने आये, इनमें से 198 गुरुग्राम से जबकि 21 फरीदाबाद से हैं।

गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के आलोक में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज ने कहा, ‘‘प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में संक्रमण के मामले या तो नहीं हैं या फिर बहुत कम है। विज ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा के नेतृत्व में एक टीम को यह अध्ययन करने के लिए कहा गया है कि गुरुग्राम में मामले क्यों बढ़ रहे हैं, हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से सटे जिलों में एहतियात के तौर पर हमने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।’’ मंत्री ने कहा कि तत्काल प्रभाव से मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। विज ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम अध्ययन कर रहे हैं कि गुरुग्राम में किन क्षेत्रों में तेजी देखी जा रही है।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ नमूने रोहतक भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुरुग्राम में किस स्वरूप से संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है । विज ने कहा, ‘‘हमलोग तैयार हैं, हमारे कर्मचारी तैयार हैं, हमारे पास पर्याप्त बिस्तर है, उपकरण है और ऑक्सीजन है।’’

उल्लेखनीय है कि आज ही उत्तर प्रदेश ने लखनऊ और एनसीआर के छह जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी दौरान हरियाणा सरकार का भी फैसला आया है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है उनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत शामिल हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाहरियाणागुरुग्रामकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज