लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सैलून, हेयर कट करवा सकते हैं, शेविंग की नहीं होगी परमिशन

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 06:43 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से मरनेवालों की संख्या 7106 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमितों की संख्या 1.52 लाख पार कर गई। बावजूद रविवार 28 जून से सैलून खोलने की तैयारी कर ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सैलून हेयर कट करवा सकते हैंमहाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से मरनेवालों की संख्या 7106 पर पहुंच गई

मुंबई:महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच रविवार 28 जून से सैलून खोलने की तैयारी कर ली गई है। जिम खोलने को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बरकरार है। सैलून पहुंचने वालों को कुछ निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। बाल कटवाए जा सकते हैं, लेकिन दाढ़ी बनाने की इजाजत नहीं होगी। ग्राहक और दुकानदार दोनों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सैलून में एसी चलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। 

गौरतलब है कि राज्य में सैलून और जिम को शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद पिछले दिनों सरकार ने सैलून को खोलने की इजाजत दे दी थी। राज्य के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कुछ सलून चलाने वालों ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है। ऐसे में राज्य भर से लगातार जिम और सैलून को खोलने की मांग की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अनलॉक-1 में धीरे-धीरे छोटे उद्योगों को खोलने की इजाजत दी जा रही है। 

इन नियमों का भी करना होगा पालन 

-स्किन से जुड़ी कोई भी सेवा मसलन फेशियल, दाढ़ी बनवाना या स्किन ब्यूटी ट्रीटमेंट फिल्हाल शुरू नहीं होगा। - एक समय पर बैठने की क्षमता से 50 फीसदी कम ग्राहक दुकान में प्रवेश कर पाएंगे। - एक बार उपयोग किया गया टॉवेल दूसरे व्यक्ति के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। - कुछ ऐसे आइटम जो कि डिस्पोजेबल नहीं हैं, उन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद सैनेटाइज करना जरूरी होगा। - हर दो घंटे बाद फ्लोर और दीवारों को सैनेटाइज करना होगा। 

महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा 7 हजार पार

महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से मरनेवालों की संख्या 7106 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमितों की संख्या 1.52 लाख पार कर गई।  हालांकि, यह आंकड़ा इसलिए बढ़ा कि पिछले कुछ समय में हुई 84 लोगों की मृत्यु इस संक्रमण से होने की पुष्टि हुई है।  पिछले 48 घंटों में राज्य में 91 मौतें हुई हैं. इससे मृत्युदर 4.65% हो गई है। राज्य में अब तक 79815 लोग स्वस्थ हो गए हैं और स्वस्थ होने की दर 52.25% हो गई है।  पिछले 24 घंटों में राज्य में 5024 संक्रमित मिले हैं।  राज्य में 65829 संक्रमितों का इलाज चल रहा है और संक्रमितों की कुल संख्या 152765 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज