लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची संक्रमण दर

By सुमित राय | Updated: August 25, 2020 08:14 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हजार 778 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पिछले सप्ताह में किए गए सभी परीक्षणों में से 7.4 प्रतिशत सकारात्मक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को 1412 और रविवार को 1450 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण कंट्रोल में आने के बाद सरकार के साथ-साथ लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन लेकिन संक्रमण का दर एक बार फिर बढ़ने लगा और इस कारण चिंता बढ़ सकती है। पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर लगातार बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली में संक्रमण का दर 30 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई थी, लेकिन अब यह फिर बढ़ने लगी है।

पिछले सप्ताह में किए गए सभी परीक्षणों में से 7.4 प्रतिशत सकारात्मक मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 8.9 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए, जो लगभग डेढ़ महीने में उच्चतम दर है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले 13 जुलाई को दर्ज किए गए थे, जब 10.3 प्रतिशत नमूने पॉजिटिव पाए गए थे।

क्या होता है संक्रमण दर

संक्रमण दर का अर्थ है किए गए कुल जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों का प्रतिशत। अभी दिल्ली प्रतिदिन लगभग 20 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें से करीब 1400 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली में 1061 नए मामले

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 1061 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 62 हजार 527 हो गई और अब तक 4 हजार 313 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे पहले शनिवार को 1412 और रविवार को 1450 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में 11778 एक्टिव केस मौजूद

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1 लाख 61 हजार 466 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 1 लाख 45 हजार 388 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और राष्ट्रीय राजधानी में 11 हजार 778 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज