लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राष्ट्रपति भवन में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, 125 परिवारों को आइसोलेशन में रहने को कहा गया

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2020 09:51 IST

देश भर में जारी कोरोना संक्रमण ने अब राष्ट्रपति भवन में दस्तक दे दी है। यहां कोरोना पॉजिटिव एक केस सामने आया है। इसके बाद कई परिवारों को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति भवन में मिला कोरोना का मामला, एक महिला के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार 125 परिवारों को सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा गया है

कोरोना वायरस संक्रमण अब भारत के राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में कोविड-19 पॉजिटिव केस मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर एहतियात के तौर पर 125 परिवारों को सेल्फ-आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना मरीज एक महिला है। महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। फिलहाल इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लगाए गए लॉकडाउन का पालन संवेदनशील और पेशेवराना तरीके से सुनिश्चित करवाने के लिये पुलिस बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों और व्यापारियों का आभार जताया।

राष्ट्रपति ने ट्विटर पर देश के नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों, रेड क्रॉस तथा अन्य कई लोगों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया जो विभिन्न तरीकों से देश की सेवा कर रहे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना के अब तक 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14255 है। वहीं, 2841 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 559 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाराष्ट्रपति भवन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी