लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना खत्म करने के लिए धार्मिक जुलूस! खूब उड़ी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 6, 2021 15:23 IST

अहमदाबाद के साणंद के नवापुरा गांव में हजारों महिलाओं ने कोरोना से बचने के लिए अपने समुदाय देवता बलियादेव को जल चढ़ाने के लिए जमा हुई थी । पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच गुजरात के नवापुरा गांव में बड़ी संख्या में जुटी महिलाए, निकाला जुलूस कोरोना खत्म करन के लिए देवता पर जल चढ़ाने बड़ी संख्या में घर से निकली थी महिलाएं पुलिस ने इस मामले में 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है

गांधीनगर: कोरोना संकट के बीच देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है। लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की गुजारिश तमाम सरकारों की ओर से की जा रही है। ऐसे में एक हैरान करने वाली तस्वीर गुजरात से आई है। 

दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद शहर में विशाल धार्मिक जुलूस का आयोजन करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को  ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया।  

यह घटना 3 मई की है। इस वीडियो में महिलाएं अपने सिर पर पानी का कलश रखकर चलती नजर आ रही हैं । अहमदाबाद के साणंदा के नवापुरा गांव की हजारों महिलाएं बलियादेव के मंदिर जल चढ़ाने जा रही थी ताकि कोरोना से छुटकारा मिल सके। इस दौरान भीड़ में न किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और इस भीड़ में शायद ही किसी ने मास्क लगाया था । 

पुलिस ने बताया कि ऐसा ग्रामीणों  का विश्वास था कि अगर वह अपने देवता बलियादेव की मूर्ति पर जल डालते हैं तो कोरोना से निजात मिल जाएगा । अहमदाबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को जुलूस के बारे में पता चलने पर टीम को महिलाओं को कोरोना प्रोटोकॉल सिखाने और उन्हें समझाकर वापस घर भेजने के लिए भेजा गया था। साथ ही ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

साणंद डिवीडन के पुलिस उपाधीक्षक केटी कामरिया ने बताया कि सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 , आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत अधिसूचना का उल्लंघन कर सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर मामला दर्ज किया गया है ।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी -अपनी  प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । इस वीडियो पर अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गो कोरोना गो, क्या हम कभी नहीं सीखेंगे । '

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र