लाइव न्यूज़ :

COVID-19: हरियाणा में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में दी जाएगी बूस्टर डोज, राज्य सरकार उठाएगी पूरा खर्च

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2022 17:08 IST

हरियाणा के 18-59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी। राज्य सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगीहरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 417 नए केस सामने आए

चंडीगढ़: देश और दुनिया में अभी कोरोना से जंग जारी है। देश में फिर से विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की दोनों डोज के बाद अब बारी बूस्टर डोज की है। संक्रमण से बचाव के लिए बीते 10 अप्रैल से 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। हालांकि बूस्टर डोज के लिए प्राइवेज केंद्रों में पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। 

राज्य सरकार का फैसला, मुफ्त में लगाई जाएगी बूस्टर डोज

ऐसे में हरियाणा सरकार ने सोमवार को अपने यहां एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार राज्य में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाएगी। बूस्टर डोज की कीमत की अदायगी खट्टर सरकार करेगी। राज्य के डीपीआर की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक कहा गया है कि हरियाणा के 18-59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी। राज्य सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी।

कोविडशील्ड और कोवैक्सीन ने घटाई थी कीमत

कोरोना के खिलाफ लगाई जाने वाली बूस्टर डोज कीमत में कटौती की गई थी। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविडशील्ड की बूस्टर डोज की कीमत जहां पहले 600 रुपये रखी थी, तो उसके घटाकर 225 रुपये किया गया था। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कीमत 1200 से घटाकर 225 रुपये की गई थी। 

हरियाणा में भी रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना

हरियाणा में भी कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 417 नए केस सामने आए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में इस समय 1757 कुल एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.24 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रविवार को 9,288 लोगों का कोविड सेंपल लिया गया था, जिसमें 417 मामले देखे गए। 

टॅग्स :हरियाणाकोविड-19 इंडियाCoronaकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट