लाइव न्यूज़ :

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना से अब तक हो चुकी है 14 लोगों की मौत, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 220

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 19:34 IST

धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इलाके में संक्रमितों की संख्या 220 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में कोविड-19 से अब 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।6 नए मामले सामने आने के बाद इलाके में कुल 220 कोरोना मरीज हो गए हैं।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार को इलाके में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए। इसके बाद धारावी में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 220 हो गई, जिसमें से 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "धारावी में कोरोना वायरस के 6 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद धारावी में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 220 हो गई है, जिसमें 14 मौतें शामिल हैं।"

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही आए हैं और राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित मुंबई में ही है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 6430 पहुंच गई है, जिसमें 283 लोगों की मौत हो चुकी है और 840 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का ताजा आंकड़ों क अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान देश भर में इस बीमारी की वजह से 37 लोगों की मौत भी हुई हैं। भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23452 हो गई है, जिसमें से 724 लोगों की मौत हो गई है और इस महामारी से 4813 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज