लाइव न्यूज़ :

कर्मचारियों के वेतन और पेंशन जारी न करने पर अदालत ने एनआरडीएमसी की फटकार लगाई

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:28 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन जारी करने में हुई देरी के लिए बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनआरडीएमसी) को फटकार लगाई और संपत्ति जब्त करने तथा बेचने की चेतावनी दी। अदालत ने यह भी कहा कि एनआरडीएमसी के अस्पताल वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं ऐसे में उनके प्रबंधन का जिम्मा केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंपने के मुद्दे पर नगरीय निकाय ने अभी तक विचार नहीं किया है। न्यायमूर्ति विपिन संघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि इन विषयों पर निगम उस तरह की गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिसकी जरूरत है। पीठ ने कहा कि अब से कर्मचारियों के वेतन और पूर्व कर्मचारियों की पेंशन जारी करने में देर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीठ ने कहा कि अगर इसमें देर होती है तो अदालत एनआरडीएमसी की संपत्तियों को जब्त कर बेचने में संकोच नहीं करेगी। उच्च न्यायालय ने इससे पहले एनआरडीएमसी को निर्देश दिया था वह छह अस्पतालों के प्रबंधन को केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंपने पर निर्णय ले। एनआरडीएमसी की ओर से पेश हुए वकील दिव्य प्रकाश पांडेय ने बाद में अदालत में कहा था कि निगम के आयुक्त ने इस बाबत कदम उठाए हैं और यह मुद्दा पार्षदों के समक्ष लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार