लाइव न्यूज़ :

मंत्री की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला की जमानत याचिका पर अदालत ने सुनवाई टाली

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:40 IST

Open in App

बीड, 14 सितंबर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली और वर्तमान में आपराधिक आरोपों में जेल में बंद करुणा शर्मा की जमानत याचिका पर एक सत्र अदालत ने मंगलवार को सुनवाई 18 सितंबर तक के लिए टाल दी।

बीड जिले के अंबाजोगई तहसील की सत्र अदालत ने मामले के जांच अधिकारी द्वारा संबंधित दस्तावेज पेश करने में विफल रहने और शिकायतकर्ता के अदालत में मौजूद नहीं होने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी।

शर्मा को पांच सितंबर को बीड जिले के परली में एक पुरुष पर हमला करने और एक महिला पर जातिसूचक गालियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसने घोषणा की थी कि वह कुछ खुलासा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी कार से एक रिवॉल्वर जब्त करने का भी दावा किया है।

शर्मा को छह सितंबर को अंबाजोगई सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उसने जमानत के लिए अर्जी दी।

लोक अभियोजक अशोक कुलकर्णी ने कहा कि शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होनी थी। हालांकि, मामले के जांच अधिकारी संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सके और शिकायतकर्ता भी अदालत के सामने पेश होने में विफल रहे। सुनवाई अब 18 सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज