लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: घातक वायरस से CISF अधिकारी की मौत, कुल संख्या 13

By भाषा | Updated: June 9, 2020 15:25 IST

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएसएफ के अलावा सीआरपीएफ और बीएसएफ कर्मियों की भी कोरोना के कारण हुई मौतकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों में कोविड-19 से होने वाली यह 13वीं मौत है।मृतक हेड कांस्टेबल चौधरी नरसिंह भाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरवाहा में स्थित बल की पहली रिजर्व बटालियन में तैनात थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद सीआईएसएफ में इस बीमारी से मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों में कोविड-19 से होने वाली यह 13वीं मौत है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल चौधरी नरसिंह भाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरवाहा में स्थित बल की पहली रिजर्व बटालियन में तैनात थे। अधिकारी ने कहा, “हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस से सोमवार को मौत हो गई। उन्हें रक्त संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी।” सीआईएसएफ में महामारी से होने वाली यह पांचवीं मौत है।

कोविड-19 से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में चार, सीमा सुरक्षा बल में दो और सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में एक-एक कर्मी की मौत हो चुकी है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छह जून तक सीएपीएफ के पांच बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद और राष्ट्रीय आपदा मोचन बलों के कुल मिलाकर 1,670 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से छह जून तक 1,157 मरीज ठीक हो चुके हैं और 510 से अधिक कर्मी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीआईएसएफगृह मंत्रालयपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह