लाइव न्यूज़ :

कोराना वायरसः लॉकडाउन के बीच PM मोदी आज पांच बजे वाराणसी के लोगों से करेंगे बातचीत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 25, 2020 09:15 IST

कोराना वायरसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे बनारस के लोगों से बातचीत करेंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस है और वह दूसरी बार इसी क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) के लोगों से बात करेंगे।पीएम मोदी ने बनारस के लोगों से ट्वीट कर सुझाव भी मांगे थे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषित कर दिया, जोकि मंगलवार आधी रात से लागू हो गया। इस बीच पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) के लोगों से बात करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे बनारस के लोगों से बातचीत करेंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से रूबरू होंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस है और वह दूसरी बार इसी क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे हैं।  

पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी के लोगों से कोरोना वायरस की वजह से उपजे हालात के मद्देनजर बात करेंगे। इसके लिए पीएम ने ट्वीट कर सुझाव भी मांगे थे। उन्होंने कहा था कि अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो 'नरेन्द्र मोदी ऐप' के कमेंट सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं।   प्रधानमंत्री ने बीते दिन कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया। बीमारी के फैलने के डर से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही 31 मार्च तक बंद की घोषणा कर रेल, सड़क और हवाई यातायात को स्थगित कर दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को देशभर में पहुंचाने के लिए माल की ढुलाई जारी रहेगी। 

दो राज्यों-पंजाब और महाराष्ट्र तथा एक केंद्रशासित प्रदेश-पुडुचेरी पहले ही अपने यहां कर्फ्यू लगा चुके हैं। महाराष्ट्र के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी मुंबई में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कोविड-19 से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 107 मामले सामने आए हैं जबकि 91 मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर है।

 बता दें, कोरोना वायरस के विश्वभर में अबतर 4 लाख, 22 हजार, 629 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 हजार, 895 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख, 8 हजार, 879 लोगों को ठीक किया जा चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे