लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेन फिलहाल नहीं चलाने पर हो रहा विचार, पहले प्रीमियम, डायनमिक किराये वाली ट्रेनें चलेंगी

By संतोष ठाकुर | Updated: April 7, 2020 06:44 IST

Coronavirus: प्रारंभिक चरणों में अनारिक्षत ट्रेनों को निरस्त रखने पर विचार हो रहा है. रेलवे का मानना है कि अनारिक्षत ट्रेनों को चलाने से भीड़ से निपटने में समस्या हो सकती है. ऐसे में इन ट्रेनों को कुछ दिनों तक बंद रखना ही बेहतर है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के बाद के हालात को लेकर भारतीय रेलवे कर रहा है विचारप्रारंभिक चरणों में अनारिक्षत ट्रेनों को निरस्त रखने पर विचार, यात्रियों के तापमान की दो बार हो सकती जांच

Coronavirus Lockdown: रेलवे ने ट्रेनों को चलाने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन सेवा शुरू करने के पहले चरण में वह ट्रेनों की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है. सामाजिक दूरी के ध्यान में रखते हुए पहले चरण में केवल चुनिंदा ट्रेनें चलाने, कंफर्म तथा वेटिंग टिकटों की संख्या सीमित करने पर मंथन हो रहा है.

साथ ही प्रारंभिक चरणों में अनारिक्षत ट्रेनों को निरस्त रखने पर विचार हो रहा है. रेलवे का मानना है कि अनारिक्षत ट्रेनों को चलाने से भीड़ से निपटने में समस्या हो सकती है. ऐसे में इन ट्रेनों को कुछ दिनों तक बंद रखना ही बेहतर है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों ऐसी ट्रेन को लेकर खास कदम उठाने की जरूरत पर भी मंथन किया जा रहा है.

इसकी वजह यह है कि यहां से सबसे अधिक प्रवासी मजदूर महानगरों की ओर जाते हैं. रेलवे पहले चरण में केवल प्रीमियम, डायनामिक किराया वाली ट्रेनों को चलाने पर विचार कर रहा है. दुरंतो, गरीब रथ और लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया गया है. एक विचार यह है कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए राजधानी और शताब्दी की तरह इन्हें बिना वेटिंग लिस्ट यात्री के चलाया जाए या इनमें सीटों की उपलब्धता सीमित हो.

यात्रियों के तापमान की दो बार हो सकती जांच : रेलवे कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर यात्रियों का तापमान दो बार जांचने पर भी विचार कर रहा है. एक बार जब वे स्टेशन परिसर में प्रवेश करें और दूसरी बार टिकट चेक करते वक्त टीटीई उनका तापमान जांच करें. संदेह होने पर कोच को आइसोलेट करके रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित करे.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए