लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब और मुश्किल, पर अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हम तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2020 14:27 IST

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में इस वक्त 33786 एक्टिव केस हैं और करीब 13 हजार लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार हैं।  शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,608 नये मामले सामने आये, जबकि इस महमारी से 60 और लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार (24 मई) को ताजा जानकारी देते हुए कहा कि कोविड19 के खिलाफ लड़ाई अब कठिन होने जा रही है। इससे आपको घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार हैं। 

वहीं, राज्य में कोरोना की ताजा स्थिति बताते हुए कहा कि इस वक्त राज्य में 33786 एक्टिव केस हैं और करीब 13 हजार लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,608 नये मामले सामने आये, जबकि इस महमारी से 60 और लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, ठाणे में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 309 नए मामले सामने आए जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,387 हो गई। जिला प्रशासन ने बताया कि नए मामलों में एक से 12 वर्ष के कम से कम 12 बच्चे हैं। प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नये मामलों में 134 ठाणे शहर से और 76 नवी मुंबई से आए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार महामारी से छह और लोगों की मौत के बाद जिले में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है। इसमें बताया गया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 530 मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठाणे निगम आयुक्त विजय सिंघल ने संवाददाताओं से कहा कि शहर में कोविड-19 के रोगियों के लिए आने वाले दिनों में बिस्तरों की संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर करीब 10 हजार की जाएगी। भिवंडी में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद शनिवार से बिजली से चलने वाले कारखाने शुरू हो गये जो करीब दो महीने से बंद थे। ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने साहापुर में मामलों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील