लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: मुंबई में नया केस, महाराष्ट्र में 43 मरीज, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 19, 20 और 21 मार्च को अवकाश घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 20:38 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 43 हो गए हैं। बीएमसी के उप निदेशक दक्ष शाह ने कहा, “जिस महिला में बुधवार को कोविड-19 की जाँच सकारात्मक पाई गई वह अमेरिका से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में थी जिसमें दो दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी।”

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी के अनुसार इसी के साथ मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या आठ हो गई है। वायरस के मंडराते खतरे के मद्देनजर सैनिटाइजेशन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 19, 20 और 21 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को मुंबई में 68 वर्षीय एक महिला की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 43 हो गए हैं। बीएमसी के उप निदेशक दक्ष शाह ने कहा, “जिस महिला में बुधवार को कोविड-19 की जाँच सकारात्मक पाई गई वह अमेरिका से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में थी जिसमें दो दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी।” अधिकारी के अनुसार इसी के साथ मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या आठ हो गई है। 

कोरोना वायरस के मंडराते खतरे के मद्देनजर सैनिटाइजेशन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 19, 20 और 21 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, " कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने के उद्देश्य से रोकथाम के उपाय करने के लिए गठित समिति ने 19, 20 और 21 मार्च को अवकाश घोषित करने की सिफारिश की है।"

इसके अनुसार उक्त तिथियों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में अवकाश रहेगा। इन अवकाश के बदले उच्च न्यायालय 4 अप्रैल, 1 और 2 जून को कार्य करेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 3 जून से प्रारंभ होगा। अदालत अब सीधे 23 मार्च को खुलेगी क्योंकि 22 मार्च को रविवार होने के कारण अवकाश होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईइलाहाबादहाई कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल