लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की फोन पर हुई बात, वायरस के उपचार और टीके पर शोध सहयोग पर सहमति जतायी

By भाषा | Updated: March 31, 2020 23:38 IST

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात से सहमति व्यक्त की कि वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों को लेकर दोनों देशों की विशेषज्ञ टीमें सक्रिय रूप से जानकारी साझा करेंगी और उपचार और टीकों पर शोध करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जानकारी साझा करने तथा उपचार एवं टीके पर शोध के लिये आपसी सहयोग पर सहमति व्यक्त की।फ्रांस के राष्ट्रपति ने दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण से सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 संकट आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और यह दुनिया को वैश्वीकरण की एक नई मानव-केंद्रित अवधारणा का अवसर प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जानकारी साझा करने तथा उपचार एवं टीके पर शोध के लिये आपसी सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति ने दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण से सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 संकट आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है और यह दुनिया को वैश्वीकरण की एक नई मानव-केंद्रित अवधारणा का अवसर प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रो से बातचीत के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण फ्रांस में हुए जानमाल के नुकसान पर संवेदना प्रकट की और वर्तमान स्थिति में वैश्विक सहयोग और एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात से सहमति व्यक्त की कि वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों को लेकर दोनों देशों की विशेषज्ञ टीमें सक्रिय रूप से जानकारी साझा करेंगी और उपचार और टीकों पर शोध करेंगी।

इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य वैश्विक चिंताओं से ध्यान नहीं हटने की जरूरत बतायी क्योंकि ये मुद्दे मानवता को समग्र रूप से प्रभावित करते हैं।

मोदी और मैक्रो ने वर्तमान संकट के दौरान अफ्रीका में कम विकसित देशों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया। मैक्रो ने प्रधानमंत्री के इस सुझाव का स्वागत किया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिये घरों में रह रहे लोगों के लिये योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक कल्याण सुनिश्चित करता है।

इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत-फ्रांस गठजोड़ वर्तमान कठिन समय में मानव केंद्रित एकजुटता की भावना को आगे बढ़ायेगा ।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारफ़्रांसइमेनुअल मेक्रोइंडियालोकमत हिंदी समाचारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज