लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: मां ने अपने बच्चे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मांगा ऊंटनी का दूध, रेलवे ने इस तरह पहुंचाई मदद 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2020 13:46 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। लॉकडाउन में पैसेंजर ट्रेन बंद है। लेकिन माल गाड़ी सेवा जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की एक महिला ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित और ऊंटनी के दूध और दालों पर ही जिंदा रहता है।भारत में कोरोना वायरस से 308 लोगों की मौत हो गई है। देश में 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कुल मरीजों की संख्या 9,152 हो गई है।

श्रीगंगानगर:  महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाली एक महिला ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने साढ़े तीन साल के बच्चे के लिए ऊंटनी का दूध मांगा था। महिला का कहना था कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित है। बच्चे को जीवित रहने के लिए दालों और ऊंटनी के दूध की आवश्यकता होती है। देश में लगे लॉकडाउन की वजह से महिला को ऊंटनी का दूध नहीं मिल पा रहा था। महिला की इस अपील पर रेलवे ने महिला की मदद की और 20 लीटर ऊंटनी का दूध महिला के घर तक पहुंचाई। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से सीपीआरओ, उत्तर-पश्चिम रेलवे अभय शर्मा ने कहा, मुंबई की एक महिला ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित और ऊंटनी के दूध और दालों पर ही जिंदा रहता है। ट्विटर पर महिला के इस पोस्ट को ओडिशा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बोथरा ने देखा। उसने इसे अपने नेटवर्क में प्रसारित किया। तब जाकर ये मामला मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, उत्तर-पश्चिम रेलवे, तरुण जैन के सामने आया।

इसके बाद हमने ये पता लगाया कि मुंबई में हम किस तरह के ऊंटनी के दूध की सप्लाई कर सकते हैं। 

अभय शर्मा ने बताया, "बांद्रा-लुधियाना पार्सल सेवा कुछ समय पहले शुरू हुई थी। यह देखा गया था कि अगर फालना स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, तो दूध उत्पाद, पाउडर लोड किया जा सकता है।" 

अभय शर्मा ने कहा, "इसलिए, रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में एक फैसला लिया। आखिर में, 20 लीटर ऊंट का दूध और दूध पाउडर की आपूर्ति की गई और मुंबई में उक्त महिला को दिया गया। यह भौगोलिक और विभागों में एक अच्छा सहयोग था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज