लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: प्रवासी मजदूर में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक, बेगूसराय से 17 नए केस की पहचान, 11 लोगों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2020 18:48 IST

गुरुवार की रात तक पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1987 थी जो अब बढ़कर 2105 पर पहुंच गई है. गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले थे. हालांकि अभी रात तक रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आकंडे़ के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से अभी तक कुल 118 नए मरीज सामने आये हैं. बिहार में कोरोना के 118 मामले जो जिलों से सामने आए हैं. उनमें बेगूसराय से 17 नए केस की पहचान हुई है.

पटनाः बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2100 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में अब तक 2105 केस मिले हैं.

इस तरह से बिहार में आज 118 नए केस मिले हैं. गुरुवार की रात तक पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1987 थी जो अब बढ़कर 2105 पर पहुंच गई है. गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले थे. हालांकि अभी रात तक रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी रहेगा.

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आकंडे़ के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से अभी तक कुल 118 नए मरीज सामने आये हैं. बिहार में कोरोना के 118 मामले जो जिलों से सामने आए हैं. उनमें बेगूसराय से 17 नए केस की पहचान हुई है.

मधेपुरा से 2 नए मरीज जबकि अरवल से एक मरीज की पुष्टि हुई है. समस्तीपुर जिले में 10 नए मरीजों की पहचान हुई है. नवादा जिले में 3 जबकि खगड़िया में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. सुपौल में एक मरीज की पहचान हुई है. पटना से 9 नए मरीजों की पहचान हुई है, जबकि पूर्वी चंपारण से एक नए मरीज की पहचान हुई है.

वैशाली जिले से एक, सारण से 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है. मधुबनी जिले से 34 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि कटिहार से 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. गोपालगंज से 9 मरीज पाए गए हैं. वहीं, बिहार में अब तक कुल 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

जबकि प्रदेश में अब तक 11 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारनीतीश कुमारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार