लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: भोपाल में 28 ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, एक जून से चलेंगी 200 ट्रेन

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 22, 2020 17:22 IST

संक्रमण से बचने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने के लिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है और टिकट की बुकिंग आनलाइन करने को कहा है. 1 जून से शुरू होने वाले 2 सौ ट्रेनों की बुकिंग आज से शुरू हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देइसके चलते राजधानी के हबीबगंज से स्टेशन से चलकर भोपाल जाते हुए 28 ट्रेनों की बुकिंग भी आज से शुरू हुई है. हबीबगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली और भोपाल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप डाउन की 28 ट्रेनों की आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है.

भोपालः कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से चलने वाली 28 ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शुक्रवार से शुरू हो गई.

संक्रमण से बचने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने के लिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है और टिकट की बुकिंग आनलाइन करने को कहा है. 1 जून से शुरू होने वाले 2 सौ ट्रेनों की बुकिंग आज से शुरू हो गई.

इसके चलते राजधानी के हबीबगंज से स्टेशन से चलकर भोपाल जाते हुए 28 ट्रेनों की बुकिंग भी आज से शुरू हुई है. राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली और भोपाल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप डाउन की 28 ट्रेनों की आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है.

हबीबगंज रेलवे स्टेशन से शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस चलेगी, जबकि भोपाल स्टेशन से अप डाउन की मंगला, कुशीनगर, पुष्पक एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें गुजरेगी. ट्रेन सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्री होने की संभावना है. इस संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सक्रिय है.

यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म तक गोल घेरे बना दिए हैं, ताकि यात्री उन घेरों में खड़े रहे और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें.

केवल पैक मिलेगा खाने-पीने का सामान

केन्द्र के निर्देशों का पालन करते हुए रेलवे विभाग ने यह साफ कर दिया है कि ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खानपान के कुछ स्थान खोले जा सकेंगे. मगर इन स्थानों पर केवल पैक आइटम ही मिल पाएगा. यात्रियों को फिलहाल समोसे, कचौरी और बड़े जैसे सामान अभी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनभारतीय रेलपीयूष गोयलशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज