लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कहर जारी, 30 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमितों की संख्या 4551, लगातार बढ़ रहा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2020 19:48 IST

कोरोना के संक्रमण से अब तक 30 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. गुरुवार को पहली बार एक दिन में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. वहीं, अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4551 हो गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पहली मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकडा 30 हो गया है. अररिया सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने बताया कि अररिया में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

पटनाः बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है.

आज एक और कोरोना मरीज की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कोरोना के संक्रमण से अब तक 30 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. गुरुवार को पहली बार एक दिन में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. वहीं, अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4551 हो गई है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पहली मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकडा 30 हो गया है. अररिया सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने बताया कि अररिया में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. यह जिले में पहली मौत है. मृतक व्यक्ति की उम्र 52 साल बताई जा रही है.

फारबिसगंज के रेफरल हॉस्पिटल में तीन मई को इलाज के क्रम में मृत व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. डीएमसीएच से आज प्राप्त रिपोर्ट में उस मृतक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीएस एमपी सिंह ने बताया कि मरीज़ फारबिसगंज के आइटीआइ कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती था. दो मई को तबीयत खराब होने पर उसे आईटीआई कॉलेज से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई.

मृतक की पत्नी फारबिसगंज में आशा कार्यकर्ता है. जबकि वह दूसरे प्रदेश से लौटा था. बता दें कि इससे पहले बीते दिन गुरूवार को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना से हुई थी.

राज्य के खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

वहीं, राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 99 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4551 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2121 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 28 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए.  डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज