लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Update: नोएडा में कोरोना वायरस की दस्तक, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 1,000 कंपनियों को जारी किया अलर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: March 3, 2020 14:55 IST

भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली में है और दूसरा तेलंगाना में है। दिल्ली का यह मरीज अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। यह व्यक्ति कुछ दिनों पहले इटली से उस समय लौटा था, जब इटली में यह वायरस नहीं फैला था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यहां स्थित 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अनुराग भार्गव ने बताया कि नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली में है और दूसरा तेलंगाना में है। दिल्ली का यह मरीज अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। यह व्यक्ति कुछ दिनों पहले इटली से उस समय लौटा था, जब इटली में यह वायरस नहीं फैला था। यही वजह थी कि इसकी स्क्रीनिंग जांच नहीं हुई थी। 

अब कुछ दिनों बाद इसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आये तो यह बात कन्फर्म हो गई कि उसे वायरस के लक्षण हैं। हाल ही में उसने एक बर्थ डे पार्टी दी थी जिसमें नोएडा स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के कुछ बच्चे अपने परिवार के साथ गए थे। इस बात का पता चलते ही प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। 

इस व्यक्ति में बर्थ डे पार्टी के बाद ही कोरोना के लक्षण पाए गए हैं जिस वजह से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं पार्टी में आये इन परिवारों में भी तो यह वायरस फैल नहीं गया।

चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है जहां संक्रमित व्यक्ति विदेशों से आए हैं। अब देश में इस तरह के मामलों को लेकर चिंता देखी जा रही है। ऐसे कुल 13 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें वायरस संक्रमण से प्रभावित लोग किसी और देश से चीन मुख्यभूमि में आए हैं। ये सभी चीनी नागरिक हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से 3,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 90,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

सर्वाधिक मामले तो चीन में हैं लेकिन इसके अलावा दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान से भी कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। पूर्वी झेजियांग प्रांत की स्थानीय सरकार के मुताबिक इटली के पूर्वी लोमबार्डी क्षेत्र में एक ही रेस्तरां में काम करने वाले चीन के आठ नागरिकों में यह संक्रमण पाया गया है। वे इटली से पिछले सप्ताह ही चीन आए थे। ईरान से लौटे चार लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो बीजिंग आए। दक्षिण कोरिया से पूर्वी चीन लौटे सैकड़ों यात्रियों को पृथक रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज