लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ITBP के कैंप में रखे गए 104 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

By भाषा | Updated: February 6, 2020 05:28 IST

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा, ''हमारे कैंप में ठहरे सभी लोगों के नमूने लिए गए। 104 लोग कोरोना वायरस की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं जबकि शेष 302 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।''

Open in App
ठळक मुद्देआईटीबीपी के कैंप में रखे गए 104 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 300 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में बीते सप्ताह चीन के वुहान से लौटे लगभग 406 लोगों को अलग रखा गया है।

आईटीबीपी के कैंप में रखे गए 104 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 300 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बल के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में बीते सप्ताह चीन के वुहान से लौटे लगभग 406 लोगों को अलग रखा गया है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा, ''हमारे कैंप में ठहरे सभी लोगों के नमूने लिए गए। 104 लोग कोरोना वायरस की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं जबकि शेष 302 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।''

कोरोना वायरस: केन्द्रीय टीम गुजरात की यात्रा पर

स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रभावित चीन से गुजरात लौटे लगभग 246 लोगों को उनके घरों में निगरानी में रखा गया है और राज्य में अबतक इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

चीन में वायरस फैलने के बाद लगभग 900 लोग गुजरात वापस लौटे हैं। कोरोना वायरस के चलते पड़ोसी देश में लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि तीन चिकित्सकों समेत एक केन्द्रीय दल गुजरात पहुंचा और स्वास्थ्य प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा जिन आठ लोगों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए गए हैं, उनमें से पांच लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि तीन लोगों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

कोरोना वायरस: डीजीसीए ने कहा- चीन जाने वाले लोगों को लौटने पर पृथक रखा जाएगा

उड्डयन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को एयरलाइन कंपनियों से कहा कि अब से जो भी व्यक्ति चीन जाएगा, उसे लौटने पर पृथक रखा जाएगा।

घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए जारी सर्कुलर में डीजीसीए ने कहा, ‘‘लोगों को चीन नहीं जाने की सलाह दी जा चुकी है, उसके बावजूद चीन जाने वाले व्यक्तियों को लौटने पर पृथक रखा जाएगा।’’

चीन से भारत लौटे 647 लोगों को दो हफ्ते के लिए पृथक रखा गया है।

गेट्स फाउंडेशन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद की घोषणा की

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बुधवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। कोरोना वायरस से अब तक लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी है।

फाउंडेशन ने कहा कि इस निधि को वायरस की जांच प्रक्रिया को मजबूत करने और उपचार के प्रयासों को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इस संक्रमण से निदान के लिए दवा और टीके विकसित किए जाएंगे।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 67.5 करोड़ डॉलर दान की अपील की

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 67.5 करोड़ डॉलर का दान देने की अपील की। इस राशि को विशेष तौर पर उन देशों में खर्च किया जाएगा जहां पर माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का खतरा है।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में पत्रकार सम्मेलन में कहा, ‘‘आज हम रणनीति तैयारी और प्रतिक्रिया योजना शुरू कर रहे हैं...हम इसके लिए अगले तीन महीने के लिए योजना हेतु 67.5 करोड़ डॉलर के कोष का अनुरोध कर रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज