लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1586 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 10, 2020 01:21 IST

Open in App

रायपुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1586 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,02,523 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 224 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1964 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 17 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1586 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 112, दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 96, बालोद से 107, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 37, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 62, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 58, बिलासपुर से 86, रायगढ़ से 138, कोरबा से 138, जांजगीर-चांपा से 163, मुंगेली से 27, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से आठ, सरगुजा से 47, कोरिया से 31, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 10, जशपुर से 28, बस्तर से 31, कोंडागांव से 28, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 16, कांकेर से 41, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 11 तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,02,523 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,78,838 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 21,221 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2464 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,583 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 623 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र