लाइव न्यूज़ :

जोर से बोलना भी कोरोना वायरस के प्रसार में मददगार, हिप्र विधानसभा अध्यक्ष ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2020 15:05 IST

सोमवार को इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। महिला विधायक ने कहा कि वह सोमवार शाम कोविड-19 जांच से पहले विधानसभा की बैठक में शामिल हुयी थीं लेकिन विधानसभा परिसर में वह अन्य विधायकों से दूरी बनाकर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है।विपक्ष के नेता की ओर से सोमवार को पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायक जोर से बोल रहे थे। इस बीच दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी का अध्यक्ष ने सदन में स्वागत किया।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को विधायकों से कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है।

सोमवार को इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। महिला विधायक ने कहा कि वह सोमवार शाम कोविड-19 जांच से पहले विधानसभा की बैठक में शामिल हुयी थीं लेकिन विधानसभा परिसर में वह अन्य विधायकों से दूरी बनाकर थीं।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में परमार ने कहा, '' मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जोर से बोलने से भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सामान्य तरह से बोलें।'' इस पर विधायक जोर से हंस पड़े।

वहीं विपक्ष के नेता की ओर से सोमवार को पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायक जोर से बोल रहे थे। इस बीच दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी का अध्यक्ष ने सदन में स्वागत किया। वह कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए आए। वह 17 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

वहीं स्वस्थ होने के बाद राज्य बिजली मंत्री सुखराम चौधरी भी सोमवार और मंगलवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वह छह अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और 23 अगस्त को वह स्वस्थ हो गए। अभी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रीता देवी और नालागढ़ से कांग्रेस के विधायक लखविंदर सिंह राणा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसहिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज