लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती कहे जाने वाले मुंबई के धारावी पहुंचा कोरोना, सामने आया पहला मामला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: April 1, 2020 23:00 IST

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के 10 लोगों के परिवार में से आठ सदस्यों को पृथक रखा गया है। जिस इमारत में कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहता है, उसे सील कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। धारावी को दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माना जाता है।एक 56 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यहां के सिओन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

मुंबई के धारावी से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। धारावी को दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 56 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यहां के सिओन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के 10 लोगों के परिवार में से आठ सदस्यों को पृथक रखा गया है। जिस इमारत में कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहता है, उसे सील कर दिया गया है। इस दौरान लोग इमारत में हैं, उनके लिए भोजन आदि जरूरी सामान प्रशासन के द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। शख्स किस किसके संपर्क में आया था, इसका पता लगाया जा रहा है।

करीब 613 हेक्टेअर में फैली धारावी घनी आबादी वाली झुग्गी बस्ती है, जिसमें करीब 15 लाख लोग रहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सावधानी बरती जा रही है ताकि इलाके में कोरोना न फैले। 

महाराष्ट्र में 320 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और कहा जा रहा है कि उनमें आधे मामले मुंबई से हैं। 

अब तक, शहर के स्वास्थ्य विभाग ने वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके और गोरेगांव उपनगर को कोरोना के प्रसार के केंद्र के तौर पर घोषित किया है।

वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के 376 नये मामलों की पुष्टि होने की जानकारी देते हुये बुधवार को बताया कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण फैलने की दर नहीं दर्शाती, लेकिन इस बढ़ोतरी में निजामुद्दीन (पश्चिम) में हुआ एक आयोजन प्रमुख वजह रहा। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में एक से 15 मार्च तक हुये तबलीगी जमात के एक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से कई लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 376 नये मामले सामने आये और इससे तीन लोगों की मौत हुयी है। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1637 हो गयी है, जबकि इस वायरस से मौत का आंकड़ा 38 हो गया है।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज