लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: WHO ने जारी की चेतावनी, कहा- एशिया और प्रशांत क्षेत्र में महामारी समाप्त होने से बहुत दूर

By भाषा | Updated: March 31, 2020 15:25 IST

डब्ल्यूएचओ को लगता है कि कोरोना से निपटने के लिए सभी के लिए एक समान तरीका नहीं है, लेकिन कुछ समान उपाय जरूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र में यह महामारी अभी समाप्त होने से बहुत दूर है।डब्ल्यूएचओ ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी स्तर पर सरकारों से वायरस से लड़ने के प्रयासों में लगे रहने का अनुरोध किया।

जकार्ता। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 को लेकर पूरा ध्यान जहां पश्चिमी यूरोप और उत्तर अमेरिका के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की ओर चला गया है वहीं एशिया और प्रशांत क्षेत्र में यह महामारी अभी समाप्त होने से बहुत दूर है।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी स्तर पर सरकारों से वायरस से लड़ने के प्रयासों में लगे रहने का अनुरोध करते हुए डब्ल्यूएचओ के पश्चिम प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ ताकेशी कासाई ने कहा, ‘‘यह लड़ाई बहुत लंबी चलने वाली है और हम अपनी चौकसी में ढिलाई नहीं ला सकते। प्रत्येक नागरिक को उनके स्थानीय हालात के हिसाब से निपटना होगा।’’

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ को लगता है कि इससे निपटने के लिए सभी के लिए एक समान तरीका नहीं है, लेकिन कुछ समान उपाय जरूर हैं। ताकेशी ने कहा, ‘‘इनमें लोगों का पता लगाना, पृथक करना और जल्द से जांच कराना, पता लगने के बाद अन्य संपर्कों को जल्द अलग करना तथा संक्रमण की रफ्तार कम करने और उसे रोकने के लिए लोगों के बीच दूरी सुनिश्चित करने के लिए अनेक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना शामिल है।’’

उन्होंने इस बात के लिए भी आगाह किया कि देशों को बड़े स्तर पर सामुदायिक संक्रमण के लिए तैयार रहना होगा। ताकेशी ने कहा, ‘‘हमें यह बात साफ-साफ समझनी होगी कि इन उपायों के साथ भी खतरा तब तक नहीं टलेगा जब तक यह महामारी रहती है।’’

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज