लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सरकार के दावों के बावजूद एकांतवास सेंटरों में गंदगी, भोजन का भी आभाव

By शीलेष शर्मा | Updated: March 18, 2020 06:07 IST

नव्या दुआ नाम की यह छात्रा 16 मार्च को केएलएम के विमान से स्पेन से चलकर भारत पहुंची. उसे 14 दिन के लिए हवाई अड्डे से एकांतवास में भेजने का फैसला लिया गया. राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में जो एकांतवास इस बीमारी से निपटने के लिए स्थापित किया गया है उसको लेकर इस छात्रा ने गंभीर सवाल खड़े किए.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के तमाम दावों के बावजूद कोरोना के चपेट में आए लोगों को एकांतवास में ले जाने के लिये सरकार द्वारा की गयी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है. यह मामला उस समय चर्चा में आया जब चंडीगढ़ की एक छात्रा  ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिये प्रचारित किया.

सरकार के तमाम दावों के बावजूद कोरोना के चपेट में आए लोगों को एकांतवास में ले जाने के लिये सरकार द्वारा की गयी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है. यह मामला उस समय चर्चा में आया जब चंडीगढ़ की एक छात्रा  ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिये प्रचारित किया.

नव्या दुआ नाम की यह छात्रा 16 मार्च को केएलएम के विमान से स्पेन से चलकर भारत पहुंची. उसे 14 दिन के लिए हवाई अड्डे से एकांतवास में भेजने का फैसला लिया गया. राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में जो एकांतवास इस बीमारी से निपटने के लिए स्थापित किया गया है उसको लेकर इस छात्रा ने गंभीर सवाल खड़े किए.

छात्रा का दावा था कि एकांतवास में ना तो स्वच्छता है, ना पानी है और ना खाने के लिए पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है.लोकमत द्वारा की गयी पड़ताल के बाद जो जानकारी मिली उसके अनुसार 40 लोगों को इस एकांतवास में रखा गया है जिनके लिए पांच कमरे, तीन शौचालय की व्यवस्था की गयी है, खाने के नाम पर रस्क दिए जा रहे है और पानी भी नापतोल कर मिल रहा है.

इस एकांतवास में रह रहे लोगों की शिकायत है कि स्वच्छता जिसका दावा बार-बार सरकार कर रही है इसे एकांतवास में ना के बराबर है. जगह-जगह गंदगी है, खिड़कियों पर जाले लगे हुए है और कोई छिड़काव नहीं किया जा रहा है.इन अव्यवस्थाओं से परेशान होकर एकांतवास में रह रहे कुछ यात्रियों ने होटलों में जाने का फैसला लिया इनमें से कुछ लेमनट्री होटल में और कुछ दूसरे होटल में एकांतवास के लिए चले गये है जो दिल्ली सरकार द्वारा भुगतान के आधार पर उपलब्ध कराये जा रहे है.

जहां एक ओर एकांतवास काट रहे कोरोना के शक में आये लोगों की पीड़ा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने इस एकांतवास का घेराव कर उसे हटाने की मांग की है, उनकी दलील है कि कोरोना की आशंका से जो लोग लाये गये है उनसे आस-पास के क्षेत्रों में भी वायरस फैल सकता है.

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियादिल्लीसोशल मीडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज