लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में सीएम केजरीवाल की राहत भरी घोषणा- विनिर्माण मजदूरों को 5,000 रुपये देगी सरकार

By भाषा | Updated: March 24, 2020 22:10 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंचने की स्थिति में जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए उन्होंने पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की है जिसे 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विनिर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की जीविका प्रभावित हो रही है, ऐसे में दिल्ली सरकार प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये देगी। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए मध्यरात्रि से देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विनिर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की जीविका प्रभावित हो रही है, ऐसे में दिल्ली सरकार प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंचने की स्थिति में जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए उन्होंने पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की है जिसे 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए मध्यरात्रि से देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के इस कदम से निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड फंड में पंजीकृत लगभग 46 हजार निर्माण मजदूरों को फायदा होगा। केजरीवाल ने आज शाम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 से कम होकर 23 हो गयी है।

केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीज स्वस्थ हो गए हैं लेकिन साथ ही उन्होंने सावधान किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी लंबी चलनी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद करें। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए पेशेवरों, यथा... डॉक्टरों, नर्सों, पायलटों और विमान परिचारिकाओं के साथ भेदभाव ना करें।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली में कई स्थानों पर शिकायत मिली है कि इन महान लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अस्वीकार्य है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली में कई स्थानों पर शिकायत मिली है कि इन महान लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अस्वीकार्य है।

केजरीवाल ने पांच सदस्यीय टीम के बारे में कहा कि इस टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इससे पहले दिन में, केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर चर्चा की।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज