लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: एक्शन में केंद्र सरकार, विदेशी तब्लीगी नागरिकों को पर्यटन वीजा किया BAN, 2,100 भारत में आए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 21:39 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फैसला ये सामने आने के बाद लिया गया है कि एक जनवरी से अब तक लगभग 2,100 विदेशी भारत में आए और देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी गतिविधियों में लग गए। इनमें से कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय को सलाह दी गई है कि दूसरे देशों में भारतीय मिशनों से अनुरोध किया जा सकता है कि वे ऐसे विदेशी को पर्यटक वीजा देने से परहेज करें।आवेदकों को पर्यटक वीजा देने से पहले उनके भारत में ठहरने, वापसी के टिकट और खर्चों के संबंध में जानकारी सुनिश्चित करनी चाहिये। 

नई दिल्लीः सरकार ने भारत की यात्रा करने और तबलीगी गतिविधियों में हिस्सा लेने की चाह रखने वाले विदेशी नागरिकों को पर्यटन वीजा जारी करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फैसला ये सामने आने के बाद लिया गया है कि एक जनवरी से अब तक लगभग 2,100 विदेशी भारत में आए और देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी गतिविधियों में लग गए। इनमें से कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सलाह दी गई है कि दूसरे देशों में भारतीय मिशनों से अनुरोध किया जा सकता है कि वे ऐसे विदेशी को पर्यटक वीजा देने से परहेज करें, जो तबलीगी गतिविधियों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से कहा कि उसे ऐसे आवेदकों को पर्यटक वीजा देने से पहले उनके भारत में ठहरने, वापसी के टिकट और खर्चों के संबंध में जानकारी सुनिश्चित करनी चाहिये। 

आंध्र प्रदेश में जिन 40 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनमें से आधे से ज्यादा लोगों का संबंध कथित रूप से तबलीगी जमात से है और उन्होंने 13-15 मार्च के बीच दिल्ली में धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिन 21 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उन्होंने या तो आयोजन में हिस्सा लिया था, या फिर हिस्सा लेने वालों के संपर्क में आये थे।

उन्होंने बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए 17 लोगों ने धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था जबकि चार अन्य उनके संपर्क में आए थे।’’ इन 21 लोगों में से गुंटुर और प्रकाशम जिले मे नौ-नौ, पूर्वी गोदावरी जिले में दो और कृष्णा जिले में एक मामला आया है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने सूचना जुटायी है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से कम से कम 711 लोग इस आयोजन में भाग लेने के लिए दिल्ली गए थे, और उनमें से अभी तक 85 लोगों का पता लगाया जाना बाकी है।

सबसे ज्यादा 189 लोगों का समूह कुरनूल जिले से गया था जबकि श्रीकाकुलम जिले से कोई नहीं गया था। राज्य सरकार के पास मौजूद सूचना के अनुसार, 711 लोगों में से 297 को घरों में पृथक रखा गया है जबकि 207 को सरकारी पृथक केन्द्रों में रखा गया हैं वहीं 122 अन्य लोगों को अस्पतालों में पृथक वार्ड में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह सूचना मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी को भी मंगलवार की समीक्षा बैठक में दी गयी।

सरकार के मुताबिक, अभी 85 लोगों का पता लगाया जाना शेष है। उसका कहना है कि संभवत: उनमें से कुछ अभी दिल्ली में ही हों। इनमें से लगभग सभी लोग 16 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से दुरंतो एक्सप्रेस या आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस से आए और राज्य में अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसनरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालयजयशंकरदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज