लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड कहरः कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद, लखनऊ जिला कचहरी, मॉल समेत छह प्रतिष्ठान बंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2021 16:40 IST

coronavirus cases: उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि इस अवधि में विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा, जबकि शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8820 हो गई है।अपर सिविल जज जूनियर डिविजन वर्ग के दो न्यायाधीश और एक पेशकार में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

coronavirus cases: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित नौ और लोगों की मौत हो गई और 2600 मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए कक्षा आठ तक के स्‍कूल बंद कर दिये थे।

राजधानी लखनऊ में कुछ न्यायाधीशों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद जिला अदालत परिसर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। संपूर्ण अदालत परिसर को दो तथा तीन अप्रैल को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गोमतीनगर स्थित 'फन रिपब्लिक' मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहने पर अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा छह अन्य प्रतिष्ठानों को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान ताजा निर्देश जारी किये। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि त्योहारों तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बाहर के राज्यों से लोग वापस उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में गांवों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में एल-2, एल-3 बेडों की संख्या बढ़ाई जाए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित तौर पर सुबह कोविड-19 चिकित्सालय में तथा शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक करके स्थिति की समीक्षा तथा आगे की रणनीति तय करने के निर्देश दिए।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के मुताबिक जिला जज डीके शर्मा तृतीय, अपर जिला जज प्रदीप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमारी और अपर सिविल जज प्रियंका गांधी की बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। कचहरी के 13 कर्मचारी भी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। उधर, कौशांबी जिले में भी दो न्यायाधीशों और एक पेशकार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियालखनऊयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो